Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण 

सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण 

सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

स्याना (बुलंदशहर),

मनोज सिंहल जन सागर टुडे :स्वच्छ भारत मिशन 2026 में स्याना नगरपालिका परिषद की स्वच्छता रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु भवन बहादुर नगर मार्ग स्थित नगरपालिका के एमआरएफ सेंटर (सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा केंद्र) पर चल रहे कार्य का जायजा लिया गया। ब्रांड एंबेसडर संजय श्रोत्रिय ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र से जो गीला कूड़ा मिल रहा है उससे कंपोजिंग खाद तैयार हो रही है, जोकि कृषि कार्य हेतु बेहतर होती है तथा फुलवारी में बेहद उपयोगी है। सूखा कूड़ा को रिसाइकल कर बिक्री योग्य बनाया जा रहा है। स्याना नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन संजय श्रोत्रिय ने सेंटर का निरीक्षण करते हुए कार्य में लगे सफाईकर्मियों का हौंसला बढ़ाया। श्रोत्रिय ने बताया कि सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा यानि एमआरएफ एक विशेष अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (वेस्ट मैनेजमेंट प्लान) है। यह सूखा कचरा को इकट्ठा करके, अलग-अलग करके और उसे संसाधित करके रीसायकल करने के लिए तैयार करता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सूखा कचरा व गीला कचरा निर्धारित अलग-अलग रंग के डस्टबिन में डालकर अपना सहयोग प्रदान कर अपना दायित्व निभाएं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img