किशनपुर में विधायक प्रतिनिधि लेखराज सिंह ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
बलदेव /मथुरा
मथुरा जनपद के बलदेव के ग्राम किशनपुर में भाकियू अन्नदाता के जिलाध्यक्ष जीतू जोशी के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया आगया किसी भी गाव के टीमें खेल सकती है, एक माह बाद फाइनल मैच खेला जाएगा विजेता टीम को 21000 रूपये और ट्राफी एवं उप विजेता टीम को 11000 रुपए और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा!
मंगलवार को बलदेव विधायक प्रतिनिधि लेखराज सिंह प्रधान अवैरनी के द्वारा फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया पहले दिन किस सिहोरा और खप्परपुर के बीच मैंच में खप्परपुर विजयी रही !
लेखराज प्रधान ने जीतू जोशी का धन्यवाद करते हुए बताया कि ये कार्यक्रम युवाओ के लिए प्रेरणा है जिस से युवाओ का स्वास्थ्य के साथ साथ मनोरंजन भी होता है और जोश भी उभरता है, युवाओं को पड़ाई के साथ साथ खेल कूद पर भी ध्यान देना चाहिए !
उद्घाटन में बालाजी अखाड़े के अध्यक्ष अजीत पहलवान , जीतू जोशी , मोहन पहलवान ,जितेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र पहलवान , विजेंद्र तांगर, ओमप्रकाश , पीतम काका , राजाराम शर्मा, रोहतास, नारायण बाबा , विकास चौधरी, भोला , राहुल , कन्हैया , सतेंद्र , कृष्णा , मोहित प्रधान , अनूप सिकरवार , आदि लोग शामिल रहे !






