Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ..कॉरपोरेट घरानों को चुनौती: आजमगढ़ में 'मेडिसिन मार्ट 2.0' का भव्य शुभारंभ

आजमगढ..कॉरपोरेट घरानों को चुनौती: आजमगढ़ में ‘मेडिसिन मार्ट 2.0’ का भव्य शुभारंभ

जनसागर टुडे 

 

आजमगढ़ (रैदोपुर) / अजय सिंह – कॉरपोरेट जगत की तर्ज पर नगर के रैदोपुर क्षेत्र में अपनी दूसरी शाखा ‘मेडिसिन मार्ट 2.0’ का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि ओसीडी यूपी (OCD UP) के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह और मार्ग सॉफ्टवेयर के सीएमडी ठाकुर अनूप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर दवा व्यापार से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मातबरगंज स्थित मेडिसिन मार्ट की सफलता के बाद, अब रैदोपुर स्थित यह नई शॉप पूरी तरह एयर कंडीशन (AC) है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि यहाँ मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। अब मरीजों को BHU, PGI और अन्य दूर-दराज के संस्थानों की दवाएं ढूँढने के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। यहाँ दवाओं की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों को घर बैठे दवाएं उपलब्ध कराने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है। मुख्य अतिथियों ने बताया कि कॉरपोरेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए ‘पास की दुकान’ ऐप के माध्यम से एक नया अनुभव साझा किया जा रहा है, जिससे ग्राहक आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर दे सकेंगे।
“हमारा उद्देश्य कॉरपोरेट घरानों के एकाधिकार को चुनौती देना और स्थानीय व्यापारियों व ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है।” उद्घाटन के दौरान सुधीर अग्रवाल ने कॉरपोरेट घरानों की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा प्रदेश के लगभग सवा लाख दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके विरोध में और व्यापारियों की आवाज बुलंद करने के लिए आंदोलन के जरिए सरकार और प्रशासन तक दवा व्यापारियों की समस्याओं को पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। सिद्धार्थ अग्रवाल, ने कहा है कि नगर की जनता को दवाओ की उपलब्धता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img