एसएसपी ने सात प्रभारी निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर : एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार की देर रात सात प्रभारी निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि जनसूचना/पासपोर्ट एवं वीआईपी सेल के प्रभारी जितेंद्र कुमार दूबे को प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर, प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक गुलावठी, प्रभारी निरीक्षक गुलावठी शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद, स्वाट टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम को प्रभारी निरीक्षक औरंगाबाद, प्रभारी निरीक्षक औरंगाबाद राम नारायन सिंह को प्रभारी निरीक्षक स्याना, प्रभारी निरीक्षक स्याना रवि रतन सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात और पुलिस लाइन से निरीक्षक कविश कुमार को जनसूचना/ पासपोर्ट एवं वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया है।






