आजमगढ़ /मेहनाजपुर
जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां ग्राम महुआ पार के निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी आनंद सिंह द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मेहनाजपुर के जनता इंटर कॉलेज में लगे इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा द्वारा फीता काटकर किया गया । आनंद सिंह एवं उनके साथ मौजूद लोगों ने अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा का स्वागत फूल माला पहनाकर किया
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

शिविर में आए मरीजों की आंखों की जांच आधुनिक उपकरणों के माध्यम से की गई, साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। डॉक्टरों ने लोगों को आंखों की देखभाल और समय-समय पर जांच कराने के लिए जागरूक भी किया।
आयोजक समाजसेवी आनंद सिंह ने बताया कि उनके द्वारा लगाया गया यह शिविर गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल के सौजन्य से आयोजित किया गया है ।
इस तरह के शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि वे समय रहते अपनी आंखों की समस्याओं का उपचार करा सकें।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा ने आनंद सिंह के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगते रहने चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से चंदू सिंह, रोशन सिंह, शुभम, दीपक, संदीप गुप्ता, अभिषेक, अजीत सिंह,छवि एवं शिपुल मौजूद रहे ।
आनंद सिंह ने बताया कि यह शिविर आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया जिसमें लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद की जांच एवं ऑपरेशन भी कराया गया ।






