*सीएमओ०द्वारा झोला छाप जर्राह के क्लिनिक को सील करने के बाद भी झोला छाप चला रहा क्लिनिक*

*सीएमओ०ने आईजीआरएस०की रिपोर्ट में क्लिनिक बंद होने की दी जानकारी*
डीके निगम/फरीद अंसारी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मरदान वाली गली धमेडा अड्डा स्थित एक झोला छाप जर्राह के क्लिनिक को सीएमओ०ऑफिस द्वारा अपंजीकृत व सक्षम कागजात ना होने पर उसको सील कर दिया गया था। बाबजूद इसके मौके पर उक्त झोला छाप का क्लिनिक खुला हुआ है व उक्त झोला छाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए देखा गया जो कि आज तक निरंतर जारी है। उक्त की एक लिखित शिकायत डॉ०परवेज आलम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी बुलन्दशहर से कर उक्त झोला छाप के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। प्राप्त विवरण नुसार डॉ०परवेज आलम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी को एक लिखित शिकायत में बताया कि कोतवाली नगर की मरदान वाली गली धमैडा अड्डा स्थित झोला छाप जर्राह सलीम अहमद नगर क्षेत्र की भोली भाली जनता को डाक्टरी के नाम पर उनका आर्थिक शोषण कर रहा है। जबकि उसके पास डाक्टरी करने की कोई भी सक्षम डिग्री नहीं है। उक्त शिकायत की बाबत सीएमओ०ऑफिस की टीम ने उसका क्लिनिक सील कर दिया था जिसकी जांच आख्या सीएमओ०ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग मेरठ को दी है। जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि चिकित्सा अधिकारी डॉ०सचिन भाटी ने उक्त जर्राह के क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर नोटिस जारी कर दिया गया था। जबकि शिकायतकर्ता डॉ०परवेज आलम ने बताया कि उक्त क्लिनिक खुला होने के बावजूद निरंतर संचालित है। आखिर उक्त जर्राह ने सील किसके कहने पर खोली और वह डॉ०परवेज से उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाने की बाबत गाली गलोंच व जान से मारने धमकियां दे रहा है क्योंकि उक्त जर्राह एक छेड़ छाड़ के केस में जेल गया था और आपराधिक प्रवृति के लोगों की संगत में है। जिससे प्रार्थी का परिवार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उसने प्रदेश के मुखिया व जिलाधिकारी से अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।






