साहिबाबाद –
शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना लिंक रोड के अंतर्गत आने वाली रेलवे रोड पुलिस चौकी द्वारा चौकी के सामने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात चेक किए गए, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में चालान काटे।
चौकी प्रभारी शुभम यादव ने बताया कि यह अभियान अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।






