Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़कूबां पी जी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ...

कूबां पी जी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

जनसागर टुडे

सिधौना/ मेहनाजपुर आजमगढ़ – दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभदिनांक 18/02/2026 को कूबा पी जी कॉलेज, दरियापुर नेवादा, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय प्रोफेसर संजीव कुमार जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव द्वारा स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान् लोग उपस्थित रहे ।

उद्घाटन संबोधन में कुलपति महोदय ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। लगभग दो हजार छात्र/छात्राओं ने मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह गरिमामय वातावरण में संपन्न किया तथा अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉ सुरेंद्र पांडे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img