Sunday, February 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमआप का शहरश्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया...

श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।

श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
बुलंदशहर रविवार को डीएम रोड स्थित नोवा प्लाजा बिल्डिंग के प्रथम तल पर श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल  नितिन चौधरी (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद) एवं पुष्पेंद्र मिश्रा (क्षेत्रीय प्रबंध कर्ता, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा अर्चना की और शाखा प्रबंधक मयंक चौधरी को सुंदर,भव्य कार्यालय एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह (अध्यक्ष, राष्ट्र चेतना मिशन) एवं नितिन चौधरी उर्फ़ निक्की (सभासद, यमुना पुरम बुलंदशहर) ने कंपनी के कार्यों की जानकारी ली और सभी को नए कार्यालय के लिए बधाई दी।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का यह नया कार्यालय क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कंपनी की सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर कंपनी की क्षेत्रीय प्रबंधका -सेल्स रोशनी सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधका अंशिका, उप शाखा-प्रबंधक लवी गुप्ता,फैज़ल, काजल राठी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img