Friday, August 15, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ मेहनाजपुर मे देशभक्ति की लहर : जन सेवा शिक्षा निकेतन के...

आजमगढ़ मेहनाजपुर मे देशभक्ति की लहर : जन सेवा शिक्षा निकेतन के छात्रों ने निकाला भव्य यात्रा व झांकी

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ के मेहनाजपुर के लालमऊ स्थित जन सेवा शिक्षा निकेतन पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति गाने व राष्ट्रगान के साथ विद्यालय का प्रांगण देशभक्ति के लहर से गूंज उठा | ध्वजारोहण के बाद जन सेवा शिक्षा निकेतन के छात्र और छात्राओं ने बाजार वाशियो के दिलो मे देशभक्ति का जज्बा भर दिया | विद्यालय परिषर से मेहनाजपुर त्रिमुहानी होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा और झांकी ने पूरे बाजार को तिरंगे के रंगों में रंग दिया |

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र व छात्राओं ने नारे भारत माता के वीर सपूत अमर रहे, जय जवान, जय किसान, भारत माता की जय से वातावरण मे देशभक्ती में शराबोर कर दिया | जन सेवा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक मुकुल सिंह ने कहा की आज इन बच्चों ने जो जोश और उमंग दिखाया है, वह वास्तव में देश के उज्जवल भविष्य की निशानी है | तिरंगा यात्रा के माध्यम से छात्र व छात्राओं ने जब भारत माता की जय के नारे लग रहे थे, तो मुझे स्वतंत्रता संग्राम के वह दिन याद आ गए, जब हमारे वीर सपूत इसी भावना से लड़े थे| मैं अपने विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं को बधाई देता हूं कि जिन्होंने इस तरह का प्रेरणादाई आयोजन किया | उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के अंदर राष्ट्र प्रेम, त्याग, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित करना है | यह तिरंगा यात्रा व झांकी मन में हमेशा के लिए देश भक्ति का बीज बो देगी | हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न सिर्फ अच्छे नागरिक बने, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने | इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सिंह, अध्यापक प्रदीप पांडे, मनीष यादव, राहुल जायसवाल,रोहित जायसवाल, रामप्रसाद यादव, प्रहलाद,यशवंत मौर्या, अध्यापिका अंकिता सिंह, सीमा सिंह,सीमा गौड़, मीनू सिंह व सभी स्टॉफ उपलब्ध रहे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img