Wednesday, June 25, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedजनपद में आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव नें पदाधिकारियों...

जनपद में आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव नें पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

जनसागर टुडे

आजमगढ़ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नवनिर्मित कार्यालय अनवरगंज का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन पर पार्टी द्वारा सभी पदाधिकारीयों की बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद-आजमगढ़ पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी,लॉक अध्यक्ष,विधानसभा संगठन के लोग व पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता आएंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक गण, पूर्व विधायक गण, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष आए थे। सभी लोगों को जिम्मेदारी तय की गई। कार्यक्रम स्थल पर भी जाकर के तैयारी के संबंध में चर्चा की गई वहां पर टेंट,कुर्सियां आदि की व्यवस्था के लिए संगठन के लोगों ने अपने सुझाव दिए व सभी विधानसभाओं से 1000 पदाधिकारी के लाने के लिए बात की गई। बीच-बीच में तैयारी बैठकें होती रहेगी। बैठक में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, चंद्रदेव राम यादव करैली,सांसद दरोगा प्रसाद सरोज,विधायक आलम बदी आजमी,अखिलेश यादव, डॉ एच एन सिंह पटेल, नफीस अहमद, कमलाकांत राजभर, बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अभय नारायण पटेल, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जय राम सिंह पटेल, पूर्व मंत्री डॉक्टर रामदुलार राजभर, करुणाकांत मौर्य, प्रेमा यादव, अब्दुल्ला, अजीत कुमार राव, राजनरायन यादव, डॉ राम सिंह यादव डॉ धनराज यादव, राम आसरे चौहान, हरिश्चंद्र यादव,जगदीश यादव, अशोक यादव भोला,वसीमुद्दीन अहम, कुणाल मौर्य, संतोष कुमार गौतम, दुर्गेश यादव, सूरज राजभर, गुलाब राजभर, जगदीश प्रसाद, विजय बहादुर यादव,द्रौपदी पाण्डेय आदि नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img