*कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ईद पर दीं शुभकामनाएं, मुल्क में सद्भाव की मांगी दुआ*
डीके निगम
बुलंदशहर । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने अपने गांव नारऊ, छतारी में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया और गांव के साथ साथ पहासू, छतारी क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी। नारऊ गांव की ईदगाह में देश में अमन, चैन और सद्भाव की दुआ की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि ईद उल अजहा त्याग और समर्पण का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों और वर्गों के त्यौहार सामाजिक सद्भाव और एकता के प्रतीक हैं । उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में प्रत्येक पर्व पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम होती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बधाई देने पूर्व लोसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शिवकुमार शर्मा, नईम मंसूरी, किशन सिंह चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ, हिमांशु उपाध्याय एड, सुरेंद्र उपाध्याय, इशांक उर्फ इशू शर्मा, सगीर अहमद, जीशान सैफी फैसल खान आदि नेता घर पहुंचे ।