Saturday, February 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मेहनाजपुर - प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर की हत्या, दो...

मेहनाजपुर – प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर की हत्या, दो गिरफ्तार

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह –जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में मंगलवार की रात में करीब 10-12 बजे प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही मेहनाजपुर पुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (28) पुत्र अरविन्द राजभर की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की एक लड़की से विगत चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़की के परिजन राजी नहीं थे। बुधवार की रात अमित प्रेमिका से मिलने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव पहुंच गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img