Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर आयोजित हुई शान्ति समिति की...

कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर आयोजित हुई शान्ति समिति की बैठक

 

बुलंदशहर : शिकारपुर कोतवाली परिसर में आगामी नवरात्रि पर्व व दशहरा को लेकर पुलिस थाना परिसर में एसडीएम, सीओ मघुपम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दूबे, कस्बा इंचार्ज आदेश कुमार, की मौजूदगी में शान्ति समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान गली मोहल्लों में होने वाले माता पांडालों में रंगारंग गरबे व अन्य सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दूबे, कस्बा इंचार्ज आदेश कुमार, ने डीजे की अनुमति लेकर ही डीजे चलाने की बात कही वही कहा की आयोजन में रात्रि दस बजे के बाद कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र नही चलाए वही नगर के प्राचीन मन्दिरों पर आयोजनों को लेकर कस्बा इंचार्ज आदेश कुमार, ने मन्दिरों के पुजारियों से जानकारी लेकर प्रयाप्त पुलिस व्यवस्था के साथ सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही शिकारपुर एसडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कस्बा इंचार्ज, नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, ने सभी से शान्ति पूर्वक त्यौहार मानने को कहा साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, करने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कहा इस दौरान शिकारपुर एसडीएम, सीओ मधुप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दूबे, कस्बा इंचार्ज आदेश कुमार, नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, विधुत विभाग से एसडीओ राम आशीष यादव, नगर जेई शत्रुघ्न कुमार, सहित अधिकारी मौजूद रहे ।


 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img