Thursday, May 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedघर में कमरे में बारिश का पानी आने से फर्राटा फैन में...

घर में कमरे में बारिश का पानी आने से फर्राटा फैन में करंट से महिला की मौत

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ देवगांव / सूरज सिंह –आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के साफीपुर सरुपहा गांव में ससुराल स्थित अपने घर में कमरे में अकेले सोई 28 वर्षीया निशा पत्नी दिनेश की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह परिजनों ने सुबह दरवाजा खटखटा कर उठाने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर सास ससुर अपने अपने काम से बाहर चले गए। सास खेत चली गई जबकि ससुर राजगीर मिस्त्री का काम करने चले गए। शुक्रवार शाम को सास लौटी तो देखी कि दरवाजा बंद ही है। तब उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आकर दरवाज़ा तोड़ा।जानकारी होने पर ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रजापति व देवगांव थाना पुलिस भी पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने रात में करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि आशंका है कि रात में बारिश के चलते खिड़की से पानी कमरे में आ गया। फर्राटा फैन चल रहा था जिससे करंट पानी में उतर गया। महिला किसी कारण से उतरी होगी तभी करंट की चपेट में आ गई। फर्राटा फैन भी उसके ऊपर गिरा पड़ा था। शरीर में पैर व अन्य स्थान में करंट से जलने के निशान हैं। मृतका के कोई संतान नहीं है। विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। सुनते हैं ग्राम प्रधान ने क्या जानकारी दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img