Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशबुलंदशहर100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से रिटायर हुए अभय प्रकाश सिंह

100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से रिटायर हुए अभय प्रकाश सिंह

जनसागर टुडे संवाददाता डीके निगम

डिबाई/बुलंदशहर/ डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्टाफ मेंबर द्वारा दोपहर बाद एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमे समस्त स्टाफ ने उपरोक्त चिकित्सालय में बतौर ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट वर्षो से कार्यरत अभय प्रकाश सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर फूल मालाओं के साथ साथ उपहार देकर विशेष सम्मानित किया। जहां एक ओर कार्यक्रम संचालक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बतौर ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट सेवारत रहे अभय प्रकाश सिंह के विषय में प्रकाश डाला तो वहीं अभय प्रकाश सिंह ने भी उन पलों को साझा किया जिनमें अस्पताल के पूरे स्टाफ ने भाई बनकर वक्त वक्त पर उनका साथ दिया। जिसके लिए अभय प्रकाश ने सभी साथी डॉक्टर का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे सीएमएस डॉ तन्मय कक्कड़ ने भी अभय प्रकाश सिंह को उनके उज्वल भविष्य की कामनाएं की। तो वहीं डॉ अब्दुल रशीद आई सर्जन, डॉ आनंद, तारिक इकबाल डेंटिस्ट डॉ धर्मेन्द्र सिंह आदि स्टाफ ने अभय प्रकाश सिंह को उज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए विदाई दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img