Thursday, May 16, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRशालीमार गार्डन के फ्लैट में दंपत्ति चला रहा था देह व्यापार का...

शालीमार गार्डन के फ्लैट में दंपत्ति चला रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला पुरुष

जनसागर टुडे

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 किराए के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए दंपत्ति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन महिलाए और 6 पुरुष है। दंपत्ति परिवार ग्राहकों को पहले ढूंढ कर फ्लैट पर लाते थे और फिर उन्हें फ्लैट के अंदर भेज कर खुद पहरेदारी करते थे। आरोपियों ने एक माह पूर्व ही 7 हजार रुपए के किराए पर फ्लैट लिया था।एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के एक फ्लैट में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र सिंह टीम के साथ शनिवार शाम करीब 6 बजे फ्लैट पर पहुंच कर छापा मारा। मौके से तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अवैध धंधे में शातिर तीन अन्य पुरुष भी मिले। वहीं फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी शाहरूख, अरशद व शाहरूख, रामनगर शाहदरा दिल्ली निवासी गगन अरोड़ा, शालीमार गार्डन निवासी सारिक व अंकित के रूप में हुई। गिरफ्तार महिलाओं में 1 सीमापुरी दिल्ली, 1 सुभाष नगर विष्णु गार्डन दिल्ली व 1 शालीमार गार्डन निवासी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img