Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमहानगर महासचिव गोपाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुरादनगर से असालत नगर...

महानगर महासचिव गोपाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुरादनगर से असालत नगर रैपिड रेल के स्टेशन तक 100 मीटर दायरे को व्यावसायिक क्षेत्र घोषित करने की मांग       

जन सागर टुडे
 गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर महासचिव गोपाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर मुरादनगर से असालतनगर रैपिड रेल स्टेशन तक 100 मीटर दायरे को व्यावसायिक क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए मांग पत्र में भारतीय जनता पार्टी के महानगर महासचिव गोपाल अग्रवाल ने कहा है कि रैपिड रेल के मुरादनगर से असालतनगर स्टेशन तक हजारों की संख्या में लोगों की व्यावसायिक गतिविधियों से रोजी रोटी चल रही है। इसलिए यहां 100 मीटर के दायरे को व्यावसायिक क्षेत्र घोषित किया जाना बेहद जरूरी है। जिससे हजारों लोगों को रोजी रोटी मिल सके। भारतीय जनता पार्टी के महानगर महासचिव गोपाल अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें उनकी इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img