Wednesday, May 22, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRललित जायसवाल बने श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर के अध्यक्ष व भूपेंद्र...

ललित जायसवाल बने श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर के अध्यक्ष व भूपेंद्र चोपड़ा बने महामंत्री

जनसागर टुडे
 गाज़ियाबाद। श्री धार्मिक रामलीला समिति  कविनगर गश की प्रबंध समिति के वर्ष 2022-25 हेतु चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार फ़र्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स के दिशा निर्देशों में समिति कार्यालय पर रविवार 12 जून  को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। मतदान  प्रातः 9 बजे शुरू होकर अपराह्न 2  बजे समाप्त हुआ, जिसमें समिति के 121 आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान निर्वाचन के चुनाव अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट  गम्भीर सिंह  की देखरेख में सम्पन्न हुआ। नामांकन प्रक्रिया गत रविवार 5 जून  को सम्पन्न हुई थी।
मतदान के उपरान्त निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की जारी सूची के अनुसार सभी पदो पर निर्विरोध चुनाव हुआ। ललित जायसवाल  अध्यक्ष  एवं भूपेन्द्र चोपड़ा महामंत्री चुने गए। पैनल के प्रत्याशियों की भी जीत हुई। विरोधी पक्ष का एक भी प्रत्याशी सफल नहीं हो सका।
पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी का शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग हेतु धन्यवाद किया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img