Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  शुक्रवार की साप्ताहिक परेड व पुलिस लाइन का...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  शुक्रवार की साप्ताहिक परेड व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

जनसागर टुडे

गाज़ियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मुनिराज जी ने रिजर्व पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में  साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली  तथा परेड का निरीक्षण किया । रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली शुक्रवार परेड के निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन, क्वाटर गार्ड, संपत्ति भंडार, पुलिस कैंटीन, राशन शॉप, पुलिस चिकित्सालय, फैमली बैरक, श्वान दल आदि का  निरीक्षण कर जायजा लिया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने  पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड ,शौचालय, स्नान घर, पुलिस लाइन परिसर, बैरक आदि की साफ सफाई, आवासीय परिसर का रखरखाव, पुलिस कैंटीन में पुलिसकर्मियों  हेतु आवश्यक राशन साम्रगी व पुलिस चिकित्सालय में जरूरी सुविधाओं आदि के विषय मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक संबंधित शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img