Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमोरटा में निर्माणाधीन लेंटर भरभरा कर गिरा, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर...

मोरटा में निर्माणाधीन लेंटर भरभरा कर गिरा, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर दबे ,एक की मौत

जनसागर टुडे

गाजियाबाद- थाना नंदग्राम क्षेत्र अंतर्गत गांव मोरटा में अचानक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से भगदड़ मच गई। वहां स्थित एक 100 गज के प्लॉट में हॉल बनाने के लिए डाला जा रहा लेंटर भरभरा कर नीचे आ गिरा। जिसके मलबे में करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा मजदूर दब गए। जैसे ही यह भयानक हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक भाटिया मोड़ पर रहने वाले मोहम्मद आरिफ सैफी का एक 100 वर्ग गज का प्लॉट थाना नंद ग्राम क्षेत्र के मोटा गांव में मौजूद है। जहां पर कबाड़ का गोदाम बनाने के लिए एक हॉल का निर्माण किया जा रहा था। इस हॉल के लिए आज लेंटर डालने की शुरुआत हुई। शाम तक करीब 80% लेंटर डाल चुका था। इस लेंटर को डालने के लिए कुल 12 मजदूर लगे थे। लेंटर पर रोड़ी सेट करने के लिए वाइब्रेटर चलाया गया तो इसी दौरान अचानक ही लेंटर के नीचे लगी शटरिंग अस्त व्यस्त हो गई और देखते ही देखते पूरा लेंटर भरभरा कर नीचे आ गिरा। इस दौरान मलबे में कुछ मजदूर नीचे शटरिंग देख रहे थे। बाकी मजदूर लेंटर के ऊपर ही कार्य कर रहे थे। जैसे ही भरभरा कर लेंटर गिरा तो इसके मलबे में नीचे कार्य कर रहे मजदूरों समेत करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए। जैसे ही यह दर्दनाक हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और स्थानीय पुलिस को सूचित करते हुए राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह भी पहुंचे और तमाम पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाकर कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल प्रभाव से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया।उन्होंने बताया कि इस मलबे में बम्हेटा के रहने वाले 27 वर्षीय धनीराम व कैला भट्टा के पीएपी चौक के पास रहने वाले ठेकेदार हनीफ नीचे शटरिंग चेक कर रहे थे। इनके अलावा नंदग्राम में रहने वाले अमित कुमार, कैला भट्टा में रहने वाले अशफाक और अर्थला में रहने वाले अजय कुमार के अलावा दो और अन्य मजदूर लेंटर के ऊपर कार्य कर रहे थे।अचानक ही नीचे से शटरिंग हिल गई और लेंटर भरभरा कर नीचे आ गिरा। जिसके बाद मलबे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। इस दौरान धनीराम नाम के मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में किसकी लापरवाही रही है इसके लिए फिलहाल गहन जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img