जन सागर टुडे
गाजियाबाद- जिला कारागार गाजियाबाद के जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि अब शासन के अगले आदेश तक जिला कारागार में बंद बंदियों से उनके परिजन मुलाकात नहीं कर पाएंगे ! जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19/ ओमीक्रोन महामारी के बढ़ते संक्रमण से बंदियों के बचाव के दृष्टिगत शासन द्वारा अधिसूचना जारी की गई है की अग्रिम आदेशों तक उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में निरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाने का निर्णय लिया गया है ! ज्ञात हो कि पिछले 16 अगस्त 2021 को शासनादेश के अनुसार जिला कारागार में बंद बंदियों से मिलने वाले परिजनों के लिए कई शर्तें निर्धारित की गई थी !






