जन सागर टुडे
गाजियाबाद – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में महासदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ! इसी अभियान के अंतर्गत महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष एहसान अली* ने अल्पसंख्यक समाज की हज हाउस कॉलोनी में कांग्रेस सदस्यता अभियान कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया। उक्त कैंप में लगभग 300 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कैंप में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम खान ने लोगों को कांग्रेसका सदस्य बनाते हुए प्रियंका गांधी के द्वारा महिलाओं के लिए ली गई प्रतिज्ञाओ के बारे में जानकारी दी। प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों की वोट लेकर हमेशा सरकार बनाई और समाजवादी सरकार बनने के बाद समाजवादी पार्टी के द्वारा सबसे बड़ा धोखा मुस्लिम समाज को देने का काम किया है ! भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो भी मुस्लिम विरोधी दमनकारी नीति कानून के रूप में सामने आई है उसके लिए केवल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी सड़क पर लड़ती हुई दिखाई दिए जबकि मुस्लिम वोट लेकर सरकार बनाने वाले अखिलेश यादव और बहन कुमारी मायावती अपने घरों में मोदी और योगी के डंडे के डर से दुबके हुए बैठे रहे।
इस बात को मुस्लिम समाज भली-भांति समझता है कि योगी सरकार द्वारा गैरकानूनी तरीके से समाजवादी के बड़े मुस्लिम नेता आजम खां पर झूठे मुकदमे लगा कर जेल में घुसने का काम किया और अखिलेश यादव ने घर में चुप रहकर योगी सरकार का समर्थन किया।
इन सब बातों के बाद जहां जहां मुस्लिम समाज में हम लोग जाते हैं तो मुस्लिम समाज इस समय अखिलेश यादव की मुस्लिम विरोधी नीति को लेकर काफी नाराज है और हमें उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज अखिलेश यादव और मायावती का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देकर सरकार बनाने में राह आसान करेंगे।
सदस्यता कैंप में मुख्य रूप से शब्बीर कुरैशी , शेरू कुरेशी , सलमान , कादर खान , उस्मान भाई , इकबाल अहमद , चांद कुरैशी , रमजानी , मुन्ना भाई , मास्टर रिजवान , फराज खान और राशिद कुरैशी आदि शामिल है






