Thursday, May 9, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़लेखपाल व पत्नी की हत्या का खुलासा, बहू ने अवैध संबंधों में...

लेखपाल व पत्नी की हत्या का खुलासा, बहू ने अवैध संबंधों में कराई थी हत्या

जनसागर टुडे/ सूरज सिंह
आजमगढ़ – आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में 29 नवम्बर को लेखपाल दंपत्ति रामनगीना व उनकी पत्नी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या की गई थी। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने इस घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल आरोपित बहु समेत 7 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस घटना के पीछे मृतक की बहू का पंकज यादव नाम के लड़के से अवैध संबंध की बात सामने आई। मृतक की बहू ज्योति का पंकज यादव से अवैध संबंध था। ससुर की हत्या कर अपने पति को ज्योति नौकरी दिलाना चाहती थी, बाद में पति की भी हत्या कर अपने प्रेमी पंकज यादव के साथ रहना चाहती थी। इस घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 15 हजार रूपए के पुरस्कार की घोषणा की है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने 6 एंगल पर जांच शुरू की थी और मामले में 27 लोगों से पूछताछ हुई। घटना में मृतक की बहू ज्योति की भूमिका मुख्य रूप से सामने आई है। एसपी ने बताया कि बहू ज्योति अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची है। आगे पति की भी हत्या कराकर प्रेमी पंकज के साथ शादी कर कर रहना चाहती थी। इस मामले में सिंटू यादव, धर्मेन्द्र यादव, रमाकांत यादव, अखिलेश यादव सहित 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कप्तान अनुराग आर्य ने बताया कि पंकज यादव के पिता रमाकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पंकज यादव अभी तक फरार है। पंकज पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। इसके साथ ही गवाहों को सुरक्षा देने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया जा चुका है। साथ ही घटना में प्रयुक्त राड व चापड़ भी अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में –
अखिलेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 गिलवारा थाना सिधारी, 2. जितेन्द्र कुमार मलिक उर्फ जे के मलिक पुत्र सुरेश राम सा0 हमीरपुर सैदवारा थाना रानी की सराय, 3. गोलू उर्फ सर्वेश यादव पुत्र मंगरू यादव तमोली थाना रानी की सराय, 4. सिंटू यादव पुत्र सरभू यादव सा0 गिलवारा थाना सिधारी, 5. ज्योति पत्नी कौशल प्रताप सा0 पित्थौरपुर थाना तरवां, 6. धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामसकल यादव सा0 रुपाली कालोनी थाना कंधरापुर
रमाकान्त यादव पुत्र मुंशी यादव सा0 कोठिया थाना रानी की सराय है जबकि फरार अभियुक्त में 1. पंकज यादव पुत्र रमाकान्त यादव सा0 कोठिया थाना रानी की सराय, 2. बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव रुपाली कालोनी थाना कंधरापुर है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img