Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशमेरठतेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को रोदा

तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को रोदा

जनसागर टुडे संवाददाता 

मेरठ। मंगलवार सुबह सरधना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ड्यूटी से लौट रहे थे साइकिल सवार गार्ड को रौंद डाला। घटना के बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घंटों मशक्कत के बाद परिजनों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक भूनी निवासी संजय पुत्र सतीश सरधना में स्थित एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था। बताया जाता है मंगलवार की सुबह संजय ड्यूटी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार संजय को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया संजय के ऊपर से उतर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जेब से बरामद हुए कागजात के आधार पर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के दर्जनों लोग सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ को लेकर मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए संजय के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीण डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटे चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना का कारण बने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img