Monday, May 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशमेरठउधम सिंह को किया गिरफ्तार

उधम सिंह को किया गिरफ्तार

जनसागर टुडे संवाददाता : अर्जुन सिंह

मेरठ । कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया। थाना सरुरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल से कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने गुरुवार की सुबह हिरासत में लिया गया। आज सुबह भारी पुलिस बल के साथ एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सरधना आरपी शाही कस्बा करनावल पहुंचे और उधम सिंह को उसके घर से हिरासत में लिया। बता दें कि उधम सिंह लंबे समय तक जेल में रहा जिसके बाद कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था पुलिस के मुताबिक उधम सिंह पर कई दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या लूट अपहरण आदि शामिल है।

बता दे कि जेल से छूटने पर कुख्यात उधम सिंह ने राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। वहीं उधम सिंह ने अपने गांव करनावल में एक कार्यक्रम रखा था। उधम सिंह ने दावा किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया है। लेकिन उसके कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दूरी बनाई थी।
उधर, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर उधम सिंह ने कहा कि वह तो पहले से ही पार्टी शामिल हैं। उसने बताया कि दो साल पहले से मेरी पत्नी चेयरमैन हैं। वहीं रंगदारी मांगने के सवाल पर कहा कि अगर कोई मेरे नाम से रंगदारी मांगता है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उधम सिंह ने अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो पुलिस मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि पुलिस मेरे खिलाफ अब फर्जी मुकदमे दर्ज नहीं करेगी। आज जिस तरह से अचानक करनावल एसपी देहात केशव कुमार पहुंचे और उन्होंने उधम सिंह को हिरासत में लिया इससे तो यहीं माना जा सकता है कि उधम सिंह को पुलिस एक बार फिर से सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img