Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशमेरठजावेद मलिक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त,

जावेद मलिक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त,

कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया

मवाना । भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने ग्राम भैंसा निवासी जावेद मलिक को अल्पसंख्यक मोर्चो भाजपा का पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनित किया है। जावेद के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए जगह-जगह मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जनपद मेरठ के ग्राम भैंसा निवासी जावेद मलिक को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जावेद के मनोनयन पर क्षेत्र के ग्राम भैंसा, मवाना नगर के मौहल्ला कल्याण सिंह, खैरात अली, ग्राम बहोडूपुर आदि में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता आजाद मलिक, शादाब आलम, कालू खान, शाहिद खान, साजिद, दिनेश आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। उधर जावेद मलिक ने बताया कि वह अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोडने का कार्य करेंगे और इसी नीति के तहत लगातार अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से सम्र्पक करके उनके विकास के लिए भी कार्य किया जायेगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img