Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमआप का शहरनर सेवा नारायण सेवा , सेवा ही संगठन है

नर सेवा नारायण सेवा , सेवा ही संगठन है

जनसागर टुडे संवाददाता अर्जुन सिंह

हस्तिनापुर । राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान सेवा ही संगठन है के तहत नर सेवा नारायण सेवा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद खटीक द्वारा इस कोरोना वैश्विक महामारी में निरंतर सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है। जिसमें हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में जाकर संस्था द्वारा कैंप लगाकर नि:शुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है। तथा नि:शुल्क एक एंबुलेंस भी क्षेत्र की जनता के लिए निरंतर सेवा में लगी हुई है। आज ग्राम गणेशपुर और ग्राम जलालपुर जोरा में नि:शुल्क दवाई का कैंप लगाया गया। आज कैंप का 28 वा दिन रहा। जिसमें लगभग दोनों गांव में 175 मरीजों को देखा गया तथा नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। ग्राम गणेशपुर में ग्राम प्रधान आशु त्यागी के यहां कैंप लगा जिसमें पप्पू दरोगा , प्रिंस त्यागी , अनुज गुर्जर, शरद , नितिन त्यागी , संदीप त्यागी , कुलदीप , ऋषभ शर्मा का विशेष योगदान रहा और ग्राम जलालपुर जोरा में धर्मवीर, गोपाल, रिंकू , धर्मपाल, कालू, जयचंद का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर दोनों गांवों में आसपास के क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में उपस्थित रहे। समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद खटीक जी ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img