Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडादहेज हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रही...

दहेज हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रही एक महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। गौतमबद्ध नगर पुलिस को उस वक्त एक नई सफलता मिली जब थाना बिसरख पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रही एक महिला समेत दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सुबोध त्यागी पुत्र धर्मवीर निवासी (निवासी विजय नगर, गाजियाबाद) तथा उनकी पत्नी श्रीमती निर्दोष को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ वर्ष 2020 में थाना बिसरख में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से दोनों आरोपी फरार थे। अपर उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है । जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस मामले में मृत महिला के पति की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img