Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादकोविड के टीके की 17 करोड़ डोज देने वाला सबसे तेज देश...

कोविड के टीके की 17 करोड़ डोज देने वाला सबसे तेज देश बना भारत

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद  : भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री निशांत गुप्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के महानगर सह कोषाध्यक्ष चिराग गोयल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 17 करोड़ खुराकें देकर भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस आंकड़ा तक पहुंचने में चीन को 119 दिन जबकि अमेरिका को 115 दिन लगे। भारत में स्वास्थ्यकर्मियों को खुराकें देने के साथ 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ। इसके बाद अलग- अलग उम्र समूहों के लिए टीके देने की शुरूआत की गयी। देश में टीके की 17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 24,70,799 सत्र में 17,01,76,603 खुराकें दी गयीं। इनमें से 95,47,102 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 64,71,385 को दूसरी खुराक दी गयी।

वहीं अग्रिम मोर्चे के 1,39,72,612 कर्मियो को पहली खुराक और 77,55,283 को दूसरी खुराक दी गयी है। देश में 18-44 उम्र समूह में 20,31,854 लोगों को पहली खुराक दी गयी है। निशांत गुप्ता एवं चिराग गोयल ने कहा कि कोरोनावायरस पर जितनी तेजी से भाजपा की केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय वैज्ञानिक अपना कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img