Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडानेकी महाराज उर्फ नित्यानंद महाराज बने पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

नेकी महाराज उर्फ नित्यानंद महाराज बने पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना
नोएडा। पीस पार्टी ने गुरुवार को नेकी महाराज उर्फ नित्यानंद महाराज को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ अयूब खान द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी।नित्यानंद महाराज इससे पहले पार्टी की भारत बचाओ संविधान बचाओ अभियान के मुख्य सदस्य रह चुके हैं।इनके पास हरिद्वार व पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार था।

आपको बता दे कि राज्यस्थान के नेकी महाराज उर्फ नित्यानंद महाराज ने पीस पार्टी की नीतियों का समर्थन करते पार्टी के विशेष अभियान भारत बचाओ संविधान बचाओ से जुड़ कर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुचाया।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ अयूब खान ने नेकी महाराज उर्फ नित्यानंद महाराज को पार्टी में अहम जिम्मेवारी देते हुये उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया।उन्होनें कहा कि पार्टी के विशेष अभियान भारत बचाओ संविधान बचाओ में नेकी महाराज का उत्कुष्ठ योगदान रहा है।

इसलिए पार्टी ने इन्हें नई जिम्मेवारी देते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से सम्मानित किया है।आशा करते है कि ये इस अभियान के साथ साथ पीस पार्टी की विचारधारा को भी पूरे देश में पहुँचाने का कार्य करेंगें।नेकी महाराज उर्फ नित्यानंद महाराज ने नियुक्ति किये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ अयूब खान, उत्तर प्रदेश प्रभारी इं० इरफान,प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे।पार्टी के हित में कार्य करते हुए पीस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचायेगें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img