बलदेव राज को दी गयी घर न बनवाने की धमकी, मुख्यमंत्री को लिखा मदद के लिए पत्र
जन सागर टुडे संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंदरा के निवासी बलदेव राज (निवास स्थान, मकान नो 982 सेक्टर 3 वंसुन्दरा) ने आरोप लगाया है कि नक्शे के अनुसार निर्माण करने के बाद भी कुछ लोग उनके झूठी शिकायत करके उनको और उनके घर वालों को परेशान कर रहे है। इस बात की शिकायत उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र के द्वारा भेजी और कारवाई करने की मांग की। पीड़ित ने बताया की वसुंदरा में प्लाट सँख्या 975 पर आवास विकास द्वारा नक्शा पास करवाकेनिर्माण कार्य करवा रहे है।
इसके बाद भी रामसिंह,ओडी त्यागी, रघुनंदन प्रताप, श्रीकांत पाल, अवधेश निवासी सेक्टर 3 वसुंदरा के झूठी शिकायत करके परेशान कर रहे है। रघुनंदन प्रताप के भाई की पत्नी विधायक है (डॉक्टर अनीता लोधी राजपूत बुलंदशहर), जिनकी मदद से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गलत तथ्यों के आधार पर निर्माण रुकवाने व उससे ध्वस्त करवाने की मांग की है
जबकि इन सभी ने अवैध निर्माण किया हुआ है और घरों में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण भी किया हुआ है। रघुनंदन प्रताप सिंह ने पैसे की डिमांड करि, यदि उनकी ये डिमांड पूरी नही की गई तो ऐसे ही बलदेव पर करवाई होती रहेगी जिससे बलदेव और उसके परिवार वाले बहुत परेशान है।
आवास विकास योजना के तहत पूरे वसुंदरा में अवैध निर्माण हो रहा है, साथ ही जिन लोगों ने कंप्लेन करि है उनके इर्द गिर्द 5 मंजिल इमारत बनी हुई है, उसपर कोई करवाई नही की जा रही है। बलदेव जी लिखत रूप में शिकायत आवास विकास से कर चुके है। ये लोग पहले भी इसी प्रकार लोगों को परेशान कर चुके है। पत्र में मुख्यमंत्री जी से निष्पक्ष जांच करके उनके खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है।






