निजी स्कूलने कोरोना महामारी मे भी छात्र / छत्राओ का रिजल्ट रोक
जन सागर टुडे संवाददाता
गाजियाबाद : जिले के सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल , सन वैली इंटरनेशनल स्कूल , कानोसा कान्वेंट स्कूल , सेंट टेरेसा स्कूल ने रोका छात्र / छत्राओ का रिजल्ट रोका अभिभावको ने गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन से रिजल्ट दिलाने का किया अनुरोध जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी अपना विकराल रूप धारण कर मौत का तांडव मचा रही है वही दूसरी तरफ जिले के निजी स्कूलो छात्र / छत्राओ के रिजल्ट रोकर साबित कर रहे है कि शिक्षा उनके लिये व्यापर का जरिया मात्र है अभिभावक कोरोना महामारी के कारण बुरी तरीके से आर्थिक संकट से जूझ रहे है उसके बाद भी अभिभावक स्कूलो से ऑन लाइन क्लास के अनुसार जायज फीस लेने का आग्रह कर रहे है उसके बाद भी जिले के निजी स्कूल अभिभावको द्वारा पूरी फीस जमा ना कर पाने के कारण छात्र / छत्राओ के रिजल्ट रोक दिए गये है अभिभावको द्वारा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन जीपीए की मेल पर शिकायत कर छात्र / छत्राओ का रिजल्ट दिलाने का अनुरोध किया है जिसका सज्ञान लेकर जीपीए द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्र / छत्राओ और स्कूलो का सम्पूर्ण विवरण सहित पत्र लिखकर अतिशीघ्र रिजल्ट जारी कराने का अनुरोध किया है जीपीए के उपाध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने बताया शासन और प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण जिले के निजी स्कूल इस संकट के समय मे भी अभिभावको का शोषण कर रहे है उसका एक बड़ा कारण यह भी है कि अभिभावको द्वारा हजारों शिकायत करने के बाद भी शासन एवम प्रशासन द्वारा आज तक जिले के किसी भी बड़े या छोटे निजी स्कूल पर आदेशो के उलघ्न के बाद भी कोई कार्यवाई नही की गई है अगर जल्दी ही छात्र / छत्राओ के रिजल्ट जारी किया गया तो जीपीए को अभिभावको के साथ सड़क पर उतर कर बड़ा प्रदर्शन करना मजबूरी होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी






