Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादअपना जमीर बेचकर कमा रहे हैं पैसे : दीपक यादव

अपना जमीर बेचकर कमा रहे हैं पैसे : दीपक यादव

जन सागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद  :. समाजवादी पार्टी के शहर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रताप विहार व्यापार मंडल अध्यक्ष व युवा समाजसेवी दीपक यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में कालाबाजारी चरम पर है और जनता महामारी के दंश के साथ ही महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर है। जिंदगी बचाने वाली दवाइयों की भी जमाखोरी करके मुनाफा कमा रहे हैं।

प्रशासन दावे तो कर रहा है कि लोगों के इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी लेकिन हालात इसके ठीक विपरीत नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों में पुलिस लॉकडाउन  कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करा रही है अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है लेकिन छोटी-छोटी गलियों में कालाबाजारी करने वाले अपनी गतिविधियां चला रहे हैं

बीड़ी, सिगरेट, पान-मसाला आदि आवश्यक वस्तुओं में नहीं आते लेकिन उनके भी रेट निर्धारित हैं। उनका ब्लैक करने वाले डेढ़ गुना से दोगुना तक दाम वसूल कर रहे हैं ।10 में बिकने वाला बीड़ी का बंडल 15 से 20 रुपए पान मसाला 5 रुपए वाला 10 रुपए सिगरेट भी डेढ़ गुना महंगे रेटों पर बेची जा रही हैं ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img