जनसागर टुडे संवाददाता
गाजियाबाद : आज सारा विश्व कोरोना संकटकाल वैश्विक महामारी से गुजर रहा है श्मशान घाट में शवों को अंतिम दाह संस्कार में वेटिंग लगी हुई है ऐसे में जहां सभी परिजन अपने अपने शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था अपनी सुविधा के अनुसार अपने नजदीक सुविधानुसार नगर निगम जोन में पढ़ने वाले श्मशान घाट पर अपने शव के संस्कार की व्यवस्था कर लेते हैं।
ऐसे में पुलिस विभाग द्वारा लाए गए अज्ञात शव पुलिस विभाग के लिए अंतिम दाह संस्कार आज के समय में कराना उनके लिए एक बड़ी परेशानी होती है गाजियाबाद हिंडन नदी पर श्मशान घाट के पास में पोस्टमार्टम हाउस भी बना हुआ है सभी पुलिस कर्मियों को हिंडन नदी श्मशान घाट मुक्तिधाम पर अज्ञात लावारिस शवों की व्यवस्था मोक्ष धाम प्रबंधक आचार्य मनीष पंडित महाराज द्वारा निशुल्क प्रदान की जाती है।
जिससे अज्ञात शव के साथ तैनात पुलिसकर्मी को बड़ी राहत मिलती है हिंदू रीति रिवाज के साथ शव का विधिवत अंतिम संस्कार हो जाता है इसी क्रम में आज थाना लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना कौशांबी एवं थाना सिहानी गेट से लाए गए चार अज्ञात लावारिस शवों के निशुल्क दाह संस्कार विधिवत करवाएंगे।






