Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादसंक्रमितों के लिए निगम ने बनाए  ऑक्सीजन  आपूर्ति केंद

संक्रमितों के लिए निगम ने बनाए  ऑक्सीजन  आपूर्ति केंद

मोहन नगर जोन और वसुंधरा जोन में भी  ऑक्सीजन आपूर्ति केंद्र खोले गए  
जन सागर टुडे संवाददाता 

साहिबाबाद  :  नगर निगम द्वारा कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए पांचों जोन में  ऑक्सीजन आपूर्ति केंद्र खोले गए हैं। इस कड़ी में आज से  साहिबाबाद   स्थित मोहन नगर जोन और वसुंधरा जोन में भी  ऑक्सीजन आपूर्ति केंद्र खोले गए।

इन आपूर्ति केंद्रों पर सिलेंडर जमा कराने के बाद 36 से 48 घंटे के भीतर निगम द्वारा जरूरतमंद लोगों को  ऑक्सीजन  उपलब्ध कराई जाएगी। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम द्वारा बड़े स्तर फागिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर लगातार इलाके में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण  ऑक्सीजन  की मांग भी बढ़ रही थी।

ऐसे में कोविड-19 से पीड़ित लोगों की मदद के लिए महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के प्रयासों से शहर के सभी जोनों मेंऑक्सीजन    सिलेंडर आपूर्ति केंद्र खोले गए। इस कड़ी में साहिबाबाद में मोहन नगर जोन और वसुंधरा जोन में आज से आपूर्ति केंद्रों पर सिलेंडर जमा कराने का कार्य शुरू हो गया है। वसुंधरा जोन में आपूर्ति केंद्र सेक्टर 5 स्थित पानी की टंकी पर बनाया गया है

जबकि मोहननगर जॉन में जोनल कार्यलय पर आपूर्ति केंद्र बनाया गया है। वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित आपूर्ति केंद्र पर तैनात झमान सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को न्यूनतम मूल्य पर ऑक्सीजन  सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि डी टाइप के बड़े सिलेंडर 500 रुपए और भी टाइप के छोटे सिलेंडर 200 रुपए में रिफिल कर कर लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन पर इलाज करा रहे लोगों के लिए डॉक्टर की पर्ची और पीड़ित का  ऑक्सीजन   लेवल के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। ऑक्सीजन   प्राप्त करने वालो को आधार कार्ड और सिलेंडर आपूर्ति केंद्र पर जमा कराना होगा। जिसके बाद 36 से 48 घंटे के बीच सिलेंडर को रिफिल कर जरूरतमंद व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा।

साहिबाबाद  में नगर निगम द्वारा शुरू की गई आपूर्ति केंद्र पर सुबह से ही लोग सिलेंडर जमा कराने के लिए पहुंचने लगे लोगों का कहना था कि नगर निगम द्वारा शुरू किए गए इस केंद्र से कोविड-19 से पीड़ित के परिजनों को काफी राहत मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img