Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने लिखा पत्र और...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने लिखा पत्र और की मांग

18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगवाए जाने के आदेश प्रदान करने की कृपा करें
जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद : राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र ,पत्र के माध्यम से राज्यसभा अनिल अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के नागरिकों को भी वैक्सीन लगवाने के अति आवश्यक है ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि महोदय , आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कोविड -19 के विरुद्ध बड़ी मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है । आपके द्वारा उठाए जा रहे कदमों की पूरे प्रदेश में काफी सराहना हो रही है , लॉकडाउन के निर्णय को भी जनता ने और उद्योग जगत ने सराहा है । इसी परिपेक्ष्य में आपसे अनुरोध है

कि जनपद गाजियाबाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समीप है जिस कारण कोविड -19 ( वायरस ) से संक्रमित पीडितों की संख्या अत्यधिक बढ़ रही है और यहाँ से दिल्ली का आवागमन बहुत रहता है । इसी वजह से कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में नही आ पा रही है तथा इसे रोकना मुश्किल हो रहा है ।

आपके द्वारा उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में 18 वर्ष तक के नागरिकों को भी वैक्सीन लगवाई जा रही है किन्तु गाजियाबाद जनपद इससे वंचित रह गया है । अतः आपसे अनुरोध है कि तत्काल गाजियाबाद के भी 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगवाए जाने के आदेश प्रदान करने की कृपा करें । गाजियाबाद की जनता आपसे इस पुनीत कार्य के लिए सदैव आपकी आभारी रहेगी ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img