Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादजनता की सासों से खिलवाड़ हो रहा है : केडी त्यागी

जनता की सासों से खिलवाड़ हो रहा है : केडी त्यागी

जन सागर टुडे संवाददाता

मुरादनगर  :  मुरादनगर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी केडी त्यागी ने बुधवार को दैनिक जन सागर टुडे के संवाददाता नरेश सिंघानिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत में कोरोना महामारी के दौर में सरकारी अव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की दुनिया भर में किरकिरी हो रही है।कई देशो ने भारत यात्रा पर रोक लगा दी है

तो कुछ ने अपने देशवासियों को भारत छोड़ने की एडवायजरी जारी कर दी हैं। वैश्विक स्तर पर इससे भारत की छवि खराब हो रही है। लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा सरकार अपनी ऐंठ एवं अहंकार में डूबी है। विपक्ष का सहयोग लेने के बजाय उनको बदनाम करने पर तुली है।

विदेशों में सरकारों ने जन सहयोग से संकट पर काबू पाया है पर यहां तो अकेले ही सब श्रेय लेने के चक्कर में मुख्यमंत्री जी तीसमार खां बने हुए हैं और जनता की सासों से खिलवाड़ हो रहा है।जिस तरह अस्पतालों में बेड को लेकर मारामारी बची है, प्राणवायु आक्सीजन के लिए लोग दर-दर भटक रहे है, वो बेहद दु:खद है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img