Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादकोरोना संक्रमितों के घर घर निशुल्क भोजन  पहुंचा रहा है वैश्य समाज

कोरोना संक्रमितों के घर घर निशुल्क भोजन  पहुंचा रहा है वैश्य समाज

जन सागर टुडे संवाददाता 

गाजियाबाद। कोविड-19 की पहली लहर के दौरान लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक संगठन आगे आए थे लेकिन दूसरी लहर के दौरान गिने चुने संगठन ही मदद कर रहे है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही तेजी से फैल रही है। संक्रमण की  रफ्तार बहुत अधिक है।

ऐसे में कहीं  खुद ही संक्रमित न हो जाए इसी डर से ज्यादातर सामाजिक संगठन मदद को सामने नहीं आ रहे हैं। एक संगठन है जो इस डर के बाद  भी लोगों की अनवरत सेवा में जुटा है। वैश्य समाज की ओर से कोविड-19 की दूसरी लहर और भयंकर तेजी से फैल रही महामारी के बीच आम जरूरत के लोगों को  मुफ्त में भोजन दिया जा रहा है।

साथ ही कोविड-19 से संक्रमित लोगों के घरों तक  भी भोजन पहुंचाया जा रहा है। यह नेक कार्य राज्यसभा  सांसद अनिल अग्रवाल की पहल पर शुरू किया गया है। सांसद अनिल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से उनकी मदद के लिए कई पहल की गई है। लेकिन सिर्फ सरकारी प्रयासों से इतनी बड़ी महामारी से लड़ा नहीं जा सकता है।

इसके लिए सामाजिक संगठनों को भी  आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की ओर से कोरोना संक्रमितों को लगातार भोजन पहुंचाया जा रहा है। पीडि़त परिवार को घर-घर खाना पहुंचाया जा रहा है। इस वैश्विक महामारी में जिस किसी भी पीडि़त परिवार को भोजन की समस्या हो रही है वे अपने आपको अकेला महसूस न करें। इसके लिए टीम द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों व उनके परिवार के लिए निशुल्क भोजन सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके अलावा टीम की ओर से निशुल्क  डॉक्टर परामर्श एवं दवाइयां  भी दी जा रही है।

इस सामाजिक कार्य में शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, नीरज गर्ग, सुनील वाष्र्णेय, अनिल सांवरिया, देवेंद्र हितकारी, केपी गुप्ता, सपना बंसल आदि भी  जुड़े हुए हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img