Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादविधायक अजीत पाल त्यागी  ने कोरोना बीमारी के समय में

विधायक अजीत पाल त्यागी  ने कोरोना बीमारी के समय में

पीड़ितों को  ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराए जाने की पहल 
ऑक्सीजन  कंसंट्रेटर लगाने के लिए दी 25 लाख की विधायक निधि
जन सागर टुडे संवाददाता

मुरादनगर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखकर एवं ऑक्सीजन  की कमी से बीमारी ने विकराल रूप ले लिया है ’भाजपा के मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से मुरादनगर में 25 लाख रुपए की लागत से  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाने को कहा है ’ जिससे कि मुरादनगर क्षेत्र के लोगों को आसानी से  ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके ’ क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि कोविड-19 की महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है ’

लोग ऑक्सीजन  की कमी से परेशान लाचार व बेबस नजर आ रहे हैं ’ उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से मुरादनगर में ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर लगाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य है कि हर पीड़ित को समय पर आॅक्सीजन उपलब्ध हो सके और अपने परिवार में सब सकुशल रह सके ’ विधायक अजीत पाल त्यागी ने लोगों से अपील की है

कि इस महामारी के समय में अपने घर में रहकर मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंस बनाकर अपने परिवार में सब सकुशल रहे ’ अजीत पाल त्यागी के इस कदम की मुरादनगर के लोगों ने सराहना की है कि विधायक ने कोरोना बीमारी के समय में पीड़ितों को  ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराए जाने की पहल की है ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img