Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRभाजपा सरकार जाने वाली है, वह बचेगी नहीं। इसलिए वह बौखला गई...

भाजपा सरकार जाने वाली है, वह बचेगी नहीं। इसलिए वह बौखला गई है- राज देवी चौधरी

जनसागर टुडे

गाजियाबाद- राज देवी चौधरी पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग ने कहा है कि भाजपा विजनलेस है, विकास का ब्लू प्रिंट और विजन समाजवादी पार्टी के पास है। जनता आक्रोशित और त्रस्त है। भाजपा सरकार के पास अपना बताने को कोई काम नहीं है, प्रदेश में विकास के सभी बड़े प्रोजेक्ट समाजवादी पार्टी सरकार के समय के है। सन् 2022 के चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश भाजपा इतने फासले से हारेगी कि उसे कल्पना भी नहीं होगी। गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सुनिश्चित होगी।
भाजपा सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और खत्म करने की साजिशें हो रही हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। राज्य सभा में बहुमत को ठुकराकर कृषि कानून पास कराए गए। किसान नाराज है तो तीन कृषि कानून उन पर थोपने की जिद क्यों सरकार कर रही है? प्रदेश में विधान परिषद में विपक्ष के बहुमत की अनदेखी हो रही है। भाजपा सरकार खेती बर्बाद करना चाहती है। किसान के खेत पर उद्योगपतियों का नियंत्रण होगा और किसान खुद अपनी जमीन पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी नहीं दी। मूंगफली और सरसों की कीमत कब मिलेगी? भारत सरकार देश के किसानों को सही कीमत देने के बजाय विदेशों से तेल आयात करती है। भाजपा सरकार मै सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा को भरपूर समर्थन दिया पर उसने किसानों और गरीबों को धोखा दिया।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img