Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशरितेश पांडे का होली गाना "होल्लरी" 2 मिलियन व्यूज किया पार

रितेश पांडे का होली गाना “होल्लरी” 2 मिलियन व्यूज किया पार

जनसागर टुडे
वाराणसी – भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडे का नया होली गाना “होल्लरी” यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। रितेश पांडे के खास शैली गाया हुआ इस होली गीत के वीडियो सांग को अब तक 2 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल गए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर होली का वीडियो सांग रिलीज किया गया है। इस खास सांग को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो सांग में रितेश पांडे के साथ अवंतिका यादव नजर आ रही हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल टू धमाल मचा रही है। भोजपुरी के इस शानदार होली गीत में रितेश पाण्डे का लुक, उनका डांस कमाल का है। उन्होंने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है। रितेश पांडे का होली में हुड़दंग मचाने वाला इस होली गीत होल्लरी को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। जबकि इसके लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। इस वीडियो के डायरेक्टर विभांशु तिवारी हैं। इसके डीओपी वेंकट महेश हैं। इस मस्ती और डांस भरे सांग के कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं। इसके एडिटर विकाश पवार, आर्ट डायरेक्टर श्रेया हैं। इसका डी आई मनिंदर सिंह (बंटी) ने किया है। प्रोडक्शन हेड निशांत सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर गुंजन सिंह हैं और इसका पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो मुम्बई में हुआ है।
रितेश पांडे ने इस होली सांग को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब मेरे फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का प्यार है। मेरे इस गाने को अपना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img