Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगुंजन सिंह का होली गीत "मंगिया में डालबो सेनुर" को मिल रहा...

गुंजन सिंह का होली गीत “मंगिया में डालबो सेनुर” को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

 जनसागर टुडे
वाराणसी- भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह का नया वीडियो सांग “मंगिया में डालबो सेनुर” आउट होते ही पॉपुलर हो रहा है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस विडियो सांग को कुछ ही घन्टों में हजारों व्यूज मिल गए हैं और युट्युब पर यह गीत खूब देखा जा रहा है।
गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ में इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने इसका संगीत सजाया है। इस गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। इस शानदार वीडियो को डायरेक्ट किया है आर्यन देव ने जबकि इसके एडिटर सोनू पांडेय हैं। इसके डीजीटल हेड बृजेश यादव हैं।
गुंजन सिंह ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है। इसका वीडियो बहुत ही शानदार तौर पर फिलमाया गया है। इस वीडियो में शानदार लोकेशन है और गुंजन सिंह का डांस और स्टाइल कमाल का है। फगुआ के इस मौसम में यह एक खूबसुरत गाना है। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ के साथ साथ इसके वीडियो को एक स्टोरी के रूप में पेश किया गया है यही वजह है कि इन दोनों सिंगर्स के फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। गुंजन सिंह ने अपने इस गाने पर मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स के लिए अपने फैन्स और श्रोताओं दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img