Monday, May 13, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRसपा ने किए नगर अध्यक्ष घोषित,हजारों लोगों ने ली सदस्यता 

सपा ने किए नगर अध्यक्ष घोषित,हजारों लोगों ने ली सदस्यता 

जनसागर टुडे /धीरेंद्र अवाना
नोएडा।समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने रविवार को  अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के नगर अध्यक्ष घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने बताया कि दादरी नगर पर विकास शर्मा, जेवर नगर पर इदरीश कुरैशी, रबूपुरा नगर पर अलीम सलमानी, जहाँगीरपुर नगर पर इसराइल कुरैशी, दनकौर नगर पर उमेश नागर, कुलेसरा नगर क्षेत्र पर रघुराज यादव, चिपियाना नगर क्षेत्र पर बसन्त चौधरी, सूरजपुर नगर क्षेत्र पर वकील सिद्दकी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर नगर के अध्यक्ष की अभी घोषणा नहीं की गई है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और साथ ही दस दिनों के अंदर अपनी नगर कार्यकारणी जिला कार्यालय में जमा कराएंगे।वही आज  नोएडा के सदरपुर गांव में हजारों महिला एवं पुरुषों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यत ली।इस मौके पर मौजूद विनोद कुमार (बिल्लू )ने बताया की बैठक की अध्यक्षता विक्रम गुलाटी एवं सुनीता गुलाटी ने की।इस मोके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गण सुनिल चौधरी, रेशपाल अवाना, दीपक विंग, सरवन त्यागी, बबलू चौहान, मिंटू चौहान, विनोद चौहान, समसाद सैफी, कुलदीप खरे, शोभा खरे, रोमा खरे, रेखा सिंह, भूमिका गुलाटी, रेनू सिंह, पिंकी, मुन्नी आदि लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img