Sunday, April 28, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRप्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की  लखनऊ से रवाना की गई साइकिल रैली...

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की  लखनऊ से रवाना की गई साइकिल रैली का नोएडा में  हुआ समापन

जन सागर टुडे
नोएडा-  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ से हरी झंडी देकर एक साइकिल यात्रा निकाली जिसका उद्देश्य  महंगाई को मिटाना रोजगार लाना था !
इस दौरान वहां मौजूद  गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष  जयप्रकाश अग्रवाल  एवं जिला अध्यक्ष गाजियाबाद  चौधरी प्रताप सिंह  ने बताया कि यह साइकिल रैली अनेक जगहों से घूम कर परी चौक पर समापन हुई ! आगरा ,अलीगढ़, फिरोजाबाद ,सुकाबाद ,इटावा ,बुलंदशहर ,उन्नाव, औरैया और जगह-जगह घूमकर लोगों को बेरोजगारी का परिचय दिया ! मौजूद नोएडा के जिला अध्यक्ष  बब्बल भाटी ने कहा कि बीजेपी सरकार में लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं जहां पेट्रोल ₹70 लीटर था बीजेपी सरकार में 80 मिल रहा है युवा बेरोजगारी से पीड़ित होकर जूता पॉलिश कर रहा है !
 इस अवसर पर वहां प्रमुख रूप से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव ,नोएडा जिला अध्यक्ष बब्बल भाटी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ,गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, हाजी सिराज सिद्दीकी ,बबलू यादव युवजन जनसभा के महानगर अध्यक्ष भीम यादव, छात्र सभा के प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी और प्रमोद के साथ कई लोग मौजूद रहे
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img