Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRटीम बसपा ने किया शमसुद्दीन राइन का भव्य स्वागत

टीम बसपा ने किया शमसुद्दीन राइन का भव्य स्वागत

जनसागर टुडे /नरेश सिंघानिया

गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहां उत्तर प्रदेश में व्यापक
स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं दूसरी ओर अन्य राज्यों में भी संगठन को बेहद मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। इस कड़ी में पश्चिम उत्तर प्रदेश और लखनऊ मंडल के प्रभारी शमसुद्दीन राइन को उत्तराखंड का स्टेट कोआॅर्डिनेटर बनाया गया है। उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर बसपा संगठन में खुशी की लहर है। मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी रवि जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष मुनव्वर चौधरी ने शमसुद्दीन राइन को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती विधानसभा चुनाव 2022 के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओंकी गूंज अब देश के कोने-कोने में पहुंच रही हंै। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शमसुद्दीन राइन को उत्तराखंड का
स्टेट कोआॅर्डिनेटर भी नियुक्त किया है। अब उत्तराखंड में भी बहुजन समाज पार्टी की मजबूत पकड़ जल्द ही सामने दिखाई देगी। जिला उपाध्यक्ष मुनव्वर चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर चलकर देश कल्याण को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यकता है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से बेहतर कोई भी अमल में नहीं ला सकता है। इसलिए आज प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से बसपा से जुड़ाव की खबरें आ रही है

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img