Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकिसानों के बेहतर भविष्य के लिए यह कदम उठाया है: पूनम कौशिक

किसानों के बेहतर भविष्य के लिए यह कदम उठाया है: पूनम कौशिक

जनसागर टुडे
खोडा। खोडा मंडल प्रभारी एवं क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा भाजपा पूनम कौशिक ने कृषि बिल के संसद से पारित होने पर के केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन बिलों के पारित होने से देश का किसान समृद्धिशाली होगा। खोडा मंडल प्रभारी एवं
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा भाजपा पूनम कौशिक ने कहा कि कई दशक से हमारे किसान भाई-बहनों को कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे। उन्हें बिचौलियों का सामना करना पडता था, जो उनका शोषण कर रहे थे। कृषि बिल के संसद मे पारित होने से देश के अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी। कृषि मन्त्री ने वायदा किया है कि एमएसपी अर्थात न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले की तरह ही जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए किसानों के बेहतर भविष्य के लिए यह कदम उठाया है, जो किसानों की आय को दो गुना करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img