Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRभारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 3 शातिर तश्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 3 शातिर तश्कर गिरफ्तार

जनसागर टुडे

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से 3 शातिर शराब तश्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी हरियाणा मार्का शराब बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिये है।
एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे निर्देशानुसार पुस्ता चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ,उ0नि0 अजय चौहान ,हैड का0 चंद्रपाल सिंह ,का0 ओवेन्द्र सिंह ,का0 ओमसिंह ने क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से 3 शातिर शराब तश्करो अन्नी ,देवेंद्र ,अशोक तिवारी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 225 पौव्वे शराब बरामद की है। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर अवैध शराब तश्कर है। जो सस्ते दामो में हरियाणा प्रदेश से अवैध तश्करी कर शराब लाते है और थाना क्षेत्र में महंगे दामो में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते है। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img