Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशबुलंदशहरसादिकअहमद बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव

सादिकअहमद बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव

जनसागर टुडे

बुलंदशहर। अल्पसंख्यक लोगों की समस्याओं को निस्तारण कराने हेतु एवं उनके दुख दर्द बांटने के लिए अनेक योजनाएं निकालकर मुस्लिम लोगों को लाभ देने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा बनाया गया। प्रत्येक पार्टी अल्पसंख्यक लोगों को रिझाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा में अल्पसंख्यक व्यक्ति को नियुक्त करती है।
ऐसे ही प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला सचिव सादिक अहमद को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा बनाया गया है। सादिक अहमद बुलंदशहर के गांव इमलिया के रहने वाले हैं। जिनकी कार्यशैली को एवं पार्टी के प्रति लगाव एवं श्रद्धा को देखते हुए प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सादिक अहमद को इस पद से नवाजा है। जिससे वह अल्पसंख्यक मोर्चा में जुड़कर अल्पसंख्यक लोगों की मदद करेंगे तथा उनके साथ रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। जिससे पार्टी को भी मजबूती मिले और आगे का रास्ता आसान हो सके। सादिक अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला सचिव बनाए जाने की खुशी क्षेत्र में फैल गई है। अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बाटी एवं एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। लोगों ने सादिक अहमद के घर पहुंच कर मुबारकबाद दी। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सादिक अहमद ने कहा कि मैं प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के लिए तन मन धन से सेवा करूंगा और समाज हित में कार्य करूंगा। शुरू से ही मैं अल्पसंख्यक लोगों की मदद करता आया हूं और इसी तरह आगे भी मदद करता रहूंगा अल्पसंख्यक भाई के लिए अनेक लाभकारी योजनाओं पर कार्य करता रहूंगा। मुझे पार्टी ज्वाइन करने पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगा जिससे पार्टी का प्रचार-प्रसार भी हो सके।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img