Sunday, April 28, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकिसान बिल के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन

किसान बिल के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन

जनसागर टुडे/ धीरेंद्र अवाना
नोएडा।युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल के विरोध मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मे संसद घेराव का कार्यक्रम किया।इसमे बड़ी संख्या मे नोयडा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व मे सेकड़ो कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि ये बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है ।इस बिल के आने से किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बन कर रह जायेगा ।एमएसपी को खत्म किया जा रहा है।किसान अब बड़े बड़े उधोगपतियों की हाथों की कठपुतली बन जायेगा ।मोदी सरकार हमेशा से आम जन मानस के खिलाफ काम करती है। इसको गरीब,मज़दूर ,किसान की कोई फिक्र नही है।दिल्ली संसद घेराव मैं मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना,युवा नेता जावेद खान,यूगांश राणा,लाला नागर, सूरज पाबला,बेगराज धामा,अंकित चौधरी,ऋषभ आदि युवा मौजूद रहे ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img